1) *अभिषेक कॉलेज, अबोहर का बी.सी.ए, बी.काम और बी.बी.ए तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित।
अभिषेक कॉलेज के बी. सी.ए, बी.बी.ए और बी.कॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम, यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किया गया जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस वर्ष छात्रों का सफलता प्रतिशत उल्लेखनीय रहा और कई विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। छात्राओं ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें
बीसीए विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र विजय कुमार (86%) ने प्रथम स्थान,कोमल रानी ने (82%) द्वितीय स्थान और आकाश कुमार और मनजिंदर सिंह (81%)ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं बी.कॉम कोर्स में तृतीय वर्ष की अंजू देवी ने (73%) प्रथम स्थान, सोनिया और सुमन कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
बीबीए विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र गुरदीप कुमार (78%) ने प्रथम स्थान,काजल और पवन कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं CMLT कोर्स के गुरजीत सिंह ने 82% अंक लेकर प्रथम स्थान, प्रदीप सिंह और विश्वजीत ने 81% लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया
कॉलेज प्राचार्य डॉ राजवीर कौर ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्र छात्राओं की निरंतर मेहनत को दिया। परिणाम की घोषणा के बाद छात्रों में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई कि छात्र आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

2) अभिषेक कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
अभिषेक कॉलेज ने इस साल यूनिवर्सिटी परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी छात्रों ने बेहतरीन नंबर लाकर अपने माता-पिता और कॉलेज का नाम रोशन किया है।
बी.ए (सी.एस) के पहले साल में, शीतल ने 78% नंबरों के साथ पहला स्थान, दीक्षा ने 76% के साथ दूसरा और हरमदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बीसीए विभाग में, छाया ने 82% नंबरों के साथ पहला, मनत ने 76% के साथ दूसरा और हरप्रीत कौर ने 73% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉलेज प्रशासन ने इस बेहतरीन परिणाम के लिए छात्रों के समर्पण की सराहना की और शिक्षकों के योगदान को भी अहम बताया।
इस शानदार नतीजे का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन को भी जाता है।
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. राजवीर कौर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्रों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करते रहेंगे।”



3) अभिषेक कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन




4) Swachhata Pakhwada- Abhishek College Organises Awareness Campaign Under GOI Initiative.



5) Abhishek College organises Tree Plantation under Swachhta Pakhwada Govt of India Initiative.



6) अभिषेक कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
अभिषेक कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
अभिषेक कॉलेज में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अभियान का आयोजन कॉलेज के एन.एस.एस. यूनिट द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने के लिए विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. राजवीर कौर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अगले दिन छात्रों के द्वार वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षों को पेंट कर उनकी सुरक्षा और सौंदर्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया।इस अभियान के दौरान छात्रों ने स्वच्छता शपथ समारोह में भाग लेकर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं स्वच्छ रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इसी क्रम में “Say No to Plastics” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्लास्टिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।और इसके साथ ही इस अभियान के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत विषय पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति ने, द्वितीय स्थान आरज़ू ने और तृतीय स्थान राजीव ने हासिल किया!इन सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर, एन.एस.एस. प्रभारी तथा सभी स्टाफ सदस् और एन.एस.एस. स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
सरकार द्वारा चलाए गए इस स्वच्छ पखवाड़ा अभियान को अभिषेक कॉलेज ने न केवल सफल बनाया, बल्कि विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की।





7) Tree whitewashing Activity at AGI.










8) ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਕਾਲਜ ਦੀ NSS ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ NSS ਦਿਵਸ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ 24 ਸਤੰਬਰ 2025 ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਖੂਈਆ ਸਰਵਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਕਾਲਜ ਦੀ NSS ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ NSS ਦਿਵਸ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ 24 ਸਤੰਬਰ 2025 ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਖੂਈਆ ਸਰਵਰ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਰੈਲੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਤਰਨਾਕ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਸੀ।ਇਸ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ NSS ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਨੇ ਭਰਪੂਰ ਜੋਸ਼ ਨਾਲ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਪੋਸਟਰ ਤੇ ਬੈਨਰ ਫੜ ਕੇ “ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਕਹੋ ਨਾ”, “ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ, ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਭਵਿੱਖ” ਵਰਗੇ ਨਾਅਰੇ ਲਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ।ਰੈਲੀ ਕਾਲਜ ਪਰਿਸਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਅਤੇ ਖੂਈਆਂ ਸਰਵਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਗੁਜ਼ਰੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਥਾਨਕ ਵਪਾਰੀ, ਨਿਵਾਸੀ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੇ ਵੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿਸੀਪਲ ਡਾਃ ਰਾਜਵੀਰ ਕੌਰ ਅਤੇ ਐਨ ਐਸ ਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਨਮੋਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਪ੍ਰਿਯੰਕਾ ਜੁਨੇਜਾ, ਗੁਨੀਤ ਕੌਰ,ਸਿਮਰਨ,ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੌਰਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਵੀ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲਿਆ ਅਤੇ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾਃਰਾਜਵੀਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੀਆਂ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਰੈਲੀਆਂ ਰਾਹੀਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸੁਚੇਤਨਾ ਫੈਲਾਉਣੀ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ।ਰੈਲੀ ਦੇ ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਸੌਂਹ ਖਾਧੀ।







9) भिषेक कॉलेज में Self Discipline – The key to Academic & Personal Success पर सेमिनार आयोजित
अभिषेक कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस & IQAC के सहयोग से “Self Discipline – The Key to Academic and Personal Success” विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन के महत्व को उजागर करना तथा उन्हें शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना था।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सतीश कुमार वर्मा, प्रोफेसर एमेरिटस, देश भगत विश्वविद्यालय, मंड़ी गोबिंदगढ़ कॉलेज में पाहुंचे। IQAC संयोजक श्रीमती प्रियांका जुनेजा ने आए हुए वक्ता डॉ सतीश कुमार वर्मा, कॉलेज के चेयरमैन श्री रमणीक मिड्ढा, श्री अभिषेक मिड्ढा, श्री संजीव मिड्ढा, प्राचार्य डॉ राजवीर कौर, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों का स्वागत किया और मुख्य अतिथि को दीप प्रज्वलन करने के लिए आमंत्रित किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर ने रिसोर्स पर्सन डॉ. सतीश कुमार वर्मा जी का परिचय देते हुए उनके शैक्षणिक योगदान और अनुभव को रेखांकित किया तथा विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सतीश कुमार कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भय और संकोच को त्यागकर सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके साथ हीं उन्होंने अपने जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई जिस से विद्यार्थियों को बहुत प्रेरणा मिली।
अंत में चेयरमैन श्री रमनीक मिड्ढा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता, अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और मुख्य वक्ता को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।





