1) Ravneet Singh Canteeni Mandeer Show to be telecasted on MH1.
अभिषेक कॉलेज में रवनीत सिंह के कैंटीनी मण्डीर शो” ने मचाया तहलका
अभिषेक कॉलेज, दौलतपुरा में MH1 चैनल के सबसे प्रसिद्ध शो “कैंटीनी मण्डीर शो” का भव्य आयोजन किया गया। यह शो अभिषेक कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसकी मेज़बानी मशहूर होस्ट श्री रवनीत सिंह ने की। श्री रवनीत सिंह ने इस शो के ज़रिए बहुत नाम कमाया है। उनका यह शो न केवल पंजाब में बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी काफी प्रसिद्ध है। उनके साथ MH1 चैनल की टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही। MH1 चैनल के डायरेक्टर श्री सुभाष सैनी अपनी पूरी टीम के साथ कॉलेज पहुंचे और उन्होंने इस पूरे शो का सफलतापूर्वक शूट किया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, सभी स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री रवनीत सिंह के कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन, स्टाफ और छात्रों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती शकुंतला मिध्दा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने श्री रवनीत सिंह का परिचय देते हुए उनके सफल सफर और शो की लोकप्रियता के बारे में जानकारी दी।
इस शो को देखने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ दूर-दराज़ से भी लोग आए, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने डांस, गिद्धा, शायरी, कविता और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के ज़रिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने भी मंच पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इसमें डॉ. राजवीर कौर, प्रियंका जुनेजा, तनु कुक्कर, रजनी बाला, संदीप सिंह, मोनिका नागपाल, दीपक शर्मा, अमित, सिमरन, आँचल, लवजीत, गौतम, मंजू, सुमन, सुधीर, ज्योति प्रकाश, विजय और राजिंदर शामिल रहे।












2) PUCA-Governor’s walk Abohar
माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी की अगुवाई में अबोहर में निकली नशा मुक्ति पदयात्रा
माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी की अगुवाई में अबोहर में निकली नशा मुक्ति पदयात्रा
शहर में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में भव्य “नशा मुक्त पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर डीएवी कॉलेज तक निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभिषेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लगभग 250 विद्यार्थियों ने रैली में सक्रिय सहभागिता निभाई। एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों ने विशेष रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी एनएसएस विद्यार्थियों ने सफेद टी-शर्ट पहनकर “नशा मुक्त पंजाब” के संदेश लिखे चार्ट एवं बैनर हाथों में लेकर जागरूकता रैली निकाली और नशा विरोधी नारों से वातावरण को जागृत किया।
रैली में कॉलेज के सभी अध्यापकों ने भी भाग लिया। प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर के नेतृत्व में प्रियंका, तनु कुक्कर, रजनी बाला, संदीप सिंह, दिनेश, मोनिका, लवजीत, सुमन, भीम, ज्योति प्रकाश, हीना, मंजू, अमित एवं दीपक शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
जब पदयात्रा डीएवी कॉलेज परिसर में पहुँची, तब राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। अभिषेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका जुनेजा एवं मोनिका नागपाल ने उन्हें तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा करवाकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री रामनीक मिधा (सदस्य, पंजाब एडेड कॉलेजेज एसोसिएशन – PUCA) एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती शकुंतला मिधा ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
डीएवी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में राज्यपाल ने PUCA से जुड़े सभी कॉलेज प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान श्री रामनीक मिधा एवं श्रीमती शकुंतला मिधा को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नशा उन्मूलन विषय पर प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत कीं। अंत में सभी विद्यालय एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन की सफलता में अभिषेक ग्रुप की प्रबंधन समिति, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।







3) अभिषेक कॉलेज में “Technology Driven society: Opportunities, risk and challenges ” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितI
अभिषेक कॉलेज में “Technology Driven society:Opportunities, risk and challenges ” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
अभिषेक कॉलेज ने “Technology Driven Society: Opportunities, Risks and Challenges” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया!अभिषेक कॉलेज द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में Maharaja Ranjit Singh Punjab Technical University, बठिंडा का विशेष सहयोग रहा। इस सेमिनार के चीफ पैट्रन एमआरएसपीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. संजीव शर्मा रहे। चीफ कोऑर्डिनेटर के रूप में श्री रामनीक मिद्धा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. शकुंतला मिद्धा, कन्वीनर डॉ. राजवीर कौर तथा कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका जुनेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत सेमिनार एवं आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर मैडम प्रियंका जुनेजा ने की। उन्होंने प्रबंधन समिति की डॉ. शकुंतला मिद्धा, चेयरमैन रामनीक मिद्धा, प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके उपरांत कार्यकारी निदेशक डॉ. शकुंतला मिद्धा, चेयरमैन रामनीक मिद्धा एवं प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर द्वारा दीप प्रज्वलन कर सेमिनार का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में Indian Institute of Technology Patna से डॉ. श्रीपर्णा साहा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि वर्तमान युग में तकनीक किस प्रकार युवाओं और समाज पर गहरा प्रभाव डाल रही है तथा इससे उत्पन्न अवसरों और चुनौतियों को संतुलित दृष्टिकोण से समझना आवश्यक है। आमंत्रित वक्ता Punjabi University Patiala के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग से डॉ. नवदीप कंवल (एसोसिएट प्रोफेसर) ने आधुनिक जीवन में तकनीक के बढ़ते प्रभाव, साइबर सुरक्षा, डिजिटल निर्भरता तथा नैतिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा 20 से अधिक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। विभिन्न कॉलेज के प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कई प्रतिष्ठित कॉलेज के प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉल ने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए, जिनमें Sadbhavna College of Education for Women, Raikot से डॉ. विशालदीप, University College, Guddha (Bathinda) से डॉ. वीरपाल कौर, University College, Barnala से डॉ. गगनदीप कौर, MIMIT College, Malout से सुश्री शिवानी, श्री आर्यन सैनी एवं श्री इकरार अहमद, Punjabi University Patiala से श्री गुरविंदर, अभिषेक कॉलेज, अबोहर से डॉ. राजवीर कौर, सुश्री प्रियंका एवं सुश्री तनु ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए।
सेमिनार के अंतर्गत दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। टेक्निकल सेशन–1 की अध्यक्षता Punjabi University Patiala के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवदीप कंवल ने की। टेक्निकल सेशन–2 की अध्यक्षता Yadvindra College (Guru Kashi University परिसर) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनप्रीत कौर ने की। इस सेमिनार में अभिषेक कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभागी के रूप में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं से कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिससे कार्यक्रम अधिक संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक बना। अभिषेक कॉलेज के स्टाफ सदस्यों में राजनी बाला, तनु कुक्कड़, संदीप सिंह, गौतम, दिनेश, सिमरन कटारिया, भीम सैन, सुमन, आंचल, गुनीत कौर, श्रुति बगई, दीपक शर्मा, मोनिका नागपाल इसी के साथ अभिषेक पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर ज्योति प्रकाश हिना और सुधीर कुमार ने भी सेमिनार में सक्रिय सहभागिता निभाई और इसे सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
अंत में चेयरमैन रामनीक मिद्धा ने मुख्य वक्ता डॉ. श्रीपर्णा साहा, आमंत्रित वक्ता डॉ. नवदीप कंवल, सभी प्रस्तुतकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा तकनीक के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात प्रियंका जुनेजा ने सेमिनार का सार प्रस्तुत किया और प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर ने वैलिडिक्टरी सत्र में धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मानपूर्वक सहभागिता की।



4) Students, Staff of Abhishek Group of Institutions enjoyed BAMBUKAT 2 Movie



