1) Lohri Celebrations at AGI Campus.

2) National Youth Day

अभिषेक कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

अभिषेक कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनएसएस यूनिट ने एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर द्वारा दिए गए प्रेरणादायक व्याख्यान से हुई। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज के युवाओं के लिए पथ-प्रदर्शक हैं और उन्हें अपने जीवन में अपनाकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

इसके पश्चात राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक सेवा की शपथ ली। एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका जुनेजा, तनु, रजनी बाला, सिमरन, दीपक शर्मा एवं संदीप सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया तथा युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

3) Republic Day Celebrations at AGI Campus.

अभिषेक कॉलेज में गरिमामय वातावरण में मनाया गया गणतंत्र दिवस

अभिषेक कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग राजनी बाला एवं तनु कुक्कर द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड से हुई, जिसने सभी उपस्थितजनों को गौरवान्वित किया।
इसके पश्चात कॉलेज की कार्यकारी निदेशक डॉ. शकुंतला मिध्दा, प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर तथा अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रध्वज फहराते ही पूरा कॉलेज परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम के प्रारंभिक संबोधन में कार्यकारी निदेशक डॉ. शकुंतला मिध्दा ने महात्मा गांधी, कर्तार सिंह सराभा, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। नृत्य प्रस्तुति में ज्योति, दीक्षा, गुड़िया सहित अनेक छात्राओं ने भाग लिया। कविता पाठ में ममता, शिवानी, नीतू एवं अन्य विद्यार्थियों ने भावपूर्ण कविताएँ प्रस्तुत कीं। वहीं गायन प्रस्तुति में कुलदीप एवं उनके समूह द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।इसके बाद कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारतीय संविधान में निहित नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में प्रियंका जुनेजा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, कार्यकारी निदेशक डॉ. शकुंतला मिध्दा, प्राचार्या डॉ. राजवीर कौर तथा कॉलेज स्टाफ सिमरन, मोनिका नागपाल, दीपक शर्मा, अमित, सोनिया सोनी, श्रुति, आंचल, राजिंदर एवं लवजीत का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

4) Vasant Panchmi Celebrations at AGI Campus

5) National Voters Day